BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ने प्रणीत भाटी, हरिश्चंद्र भाटी और राजेश गौतम को अटल शताब्दी वर्ष के लिए सम्मानित किया

Vision Live/ Greater Noida 
अटल शताब्दी वर्ष के लिए कार्यकर्ताओं,  पदाधिकारियों,  कवि ,पत्रकार और सामाजिक कार्य करने लोगों को भाजपा के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के संपर्क में यह लोग प्रत्यक्ष रूप से रहे हों। अटल शताब्दी वर्ष के लिए गौतमबुद्धनगर भाजपा के द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी, भाजपा के पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष व पूर्व  मंत्री हरिश्चंद्र भाटी और पत्रकार राजेश गौतम को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया।  भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि  अटल जी से किसी भी माध्यम मिले हों अथवा उनसे जुड़कर  काम किया हो  उन सबको भाजपा सम्मानित किए जाने का काम कर रही है । इस कडी में गौतमबुद्धनगर के प्रथम जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी एवं पत्रकार राजेश गौतम को उनके निवास जाकर सम्मानित किया गया है। ज़िला अध्यक्ष  अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रणीत भाटी व पूर्व मंत्री  हरिश्चन्द्र भाटी  ने भारतीय जनता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका संगठन कौशल व समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।  इस अवसर पर मुख्य रूप आनन्दवर्धन चंदेल, गुरुदेव भाटी, वीरेन्द्र भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, कर्मवीर आर्य ,अरुण प्रधान, मुकेश दीक्षित, अर्पित तिवारी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।