Vision Live/Greater Noida
सपा प्रदेश सचिव यूथ सुभाष भाटी( गढ़ी शहदरा) ने सपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गौतमबुद्धनगर के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वस्त किया है कि गौतमबुद्धनगर के किसानों की समस्याओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा के साथ-साथ संसद में भी शिद्दत के साथ उठाया जाएगा। सपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की बेटी की शादी में शिरकत करने के लिए ग्रेटर नोएडा आए थे।
सपा प्रदेश सचिव यूथ सुभाष भाटी( गढ़ी शहदरा) ने सपा सुप्रीमो उत्तर प्रदेश व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें किसानों के मुद्दे जैसे आबादी, लीज बैक, आवासीय प्लॉट, सर्किल रेट बढ़ाना और मुआवजा बढ़ाना किसानों के बच्चों को रोजगार देने आदि समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर सपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार किसानों, मजदूरों और आम लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। गौतमबुद्धनगर में किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे तो सरकार ने उन्हें जेलों में डाल दिया। सपा ने इस मामले को संसद में पूरी शिद्दत के साथ उठाया था। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर के किसानों के साथ सपा खड़ी हुई है और किसी भी तरह का अन्याय होने नहीं दिया जाएगा।