मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
महिला शक्ति उत्थान मंडल (रजि0) ने 11कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। नौवीं बार यह सामूहिक विवाह समारोह ग्रेटर नोएडा के अल्फा- 2 सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में संपन्न हुआ। गयात्री सेवा परिवार की ओर से मंत्रोच्चारण करते हुए विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। वर बधू को आशीर्वाद देने आए समाजसेवी आलोक सिंह ,रमेश चंदानी, राहुल नंबरदार, कवि ओम रायजादा और पत्रकार अंजलि सिसोदिया, रोहित प्रियदर्शन, राजेश गौतम, मनीष तिवारी ने "महिला शक्ति उत्थान मंडल" द्वारा नौवीं बार कराए गए सामूहिक विवाह समारोह को एक सराहनीय पहल बताया। महिला शक्ति उत्थान मंडल (रजि0) ग्रेटर नोएडा से रूपा गुप्ता, अंजु पुंडीर ने बताया कि महिला शक्ति उत्थान मंडल (रजि0) ने ग्रेटर नोएडा शहर में यह मुहिम करीब 9 साल पहले शुरू की थी और जिसमें अब ग्रेटर नोएडा शहर की सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस बार 11 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है साथ ही उन्हें जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया गया है।