BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा: गजेंद्र मावी


Vision Live/Greater Noida 
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा संयुक्त मोर्चा संविधान गौरव अभियान के तहत महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा ,ओबीसी मोर्चा ,अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा का संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम का आयोजन भाजपा  ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की  और कार्यक्रम का संचालन ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा ने किया।  संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने कहा कि भारत के संविधान को 75 वर्ष पूर्ण हो रहे है,जिसको लेकर भाजपा पूरे देश में 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक प्रत्येक मंडल तक संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मनाएगी। संविधान अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन जन तक पहुँचाना एवं संविधान समिति अध्यक्ष भारत रत्न  बाबा भीमराव अंबेडकर जी को याद करना है । उन्होंने कहा कि  देश संविधान के अनुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व प्रदेश की सरकार  आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में चल रही है।  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  रजनी तोमर ने कहा कि भारत का संविधान गौरवशाली है ,इसमें सभी नागरिकों का हित सुरक्षित करते हुए भारत के विकास की कल्पना की गई है। इस अवसर पर ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, राज नागर ,गुरुदेव भाटी ,मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जितेंद्र भाटी, रजनी तोमर, विमल पुंडीर ,अमित शर्मा  ,केडी गुर्जर, नईम ख़ान ,संजय शर्मा ,आचार्य शिवकिशोर, दीपक नागर ,दीपक पटेल ,अनीश शेख़ ,गौरव मुक़दम, राजीव चटर्जी, नन्हे भाटी, मनीष भाटी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।