BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

निषाद पार्टी ने संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली


Vision Live/Greater Noida 
निषाद पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गुर्जर वीरेंद्र डाढा के ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राम डाढा कार्यालय से संवैधानिक अधिकार यात्रा शुरू हुई, जो सिरसा गोल चक्कर ,लडपुरा, घंघोला, बिलासपुर नहर होते हुए जेवर पहुंची। 
 गौतमबुद्धनगर में यह  निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल निशाद पार्टी की घोषित संवैधानिक न्याय यात्रा     जेवर शहर होते हुए जेवर खादर गांव में पहुंची। कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी डॉक्टर संजय निषाद  ने कहा कि  हर गरीब और कमजोर को आरक्षण से ताकत मिलती हैव हम भी चाहते हैं कि निषाद बिरादरी को भी एससी एसटी में शामिल किया जाए । यह यात्रा लगातार 200 विधानसभा में जाएगी हम निशाद समाज को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पता चला है कि गौतमबुद्धनगर में किसान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनमें कुछ किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है जो जेल में है। यहां पर किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा ताकि उन्हें समय रहते हुए न्याय मिल सके। इस मौके पर क्षेत्र के आसपास के गांव के हजारों लोग जनसभा में शामिल हुए। संवैधानिक अधिकार यात्रा में  पूर्व सांसद प्रवीण निषाद,  निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गुर्जर वीरेंद्र डाढा, जिला अध्यक्ष नरेश कश्यप, और योगेंद्र विकल, चंद्र प्रकाश ,प्रधान पन्नालाल कश्यप,  व्यास मुनि आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।