BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसानों पर अत्याचार कर रही है, भाजपा सरकार : सुधीर भाटी

 आंदोलनकारी किसानों को जेल भेजने की सपा जिलाध्यक्ष ने की निंदा
Vision Live/Greater Noida 
 नोएडा में अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे जनपद गौतमबुद्धनगर के  किसानों को पुलिस द्वारा दमनकारी नीति  अपनाते हुए  जेल भेजने के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा जबरन जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी शासन-प्रशासन की इस कृत्य की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर के किसान अपने अधिकारों को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं ,लेकिन भाजपा सरकार किसानों को उनके हक देना नहीं चाहती। आज सरकार के इशारे पर किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है तथा किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के इस आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। यदि गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारी  किसानों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर  बड़ा आंदोलन करेगी।