BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान आंदोलन :--- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दमनचक्र से रूबरू कराया

किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सपा जिलाध्यक्ष 
Vision Live/Greater Noida 
 जनपद गौतमबुद्ध नगर में आंदोलनकारी किसानों को जेल भेजने के मामले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की बहुत जनपद गौतमबुद्ध नगर में हो रहे किसानो का हो रहे उत्पीड़न के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया। यह जानकारी देते हुए सुधीर भाटी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने जनपद गौतम बुद्ध नगर में हो रहे किसानों के उत्पीड़न को लेकर मुलाकत की और शासन प्रशासन द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में किसानों के उत्पीड़न के विरुद्ध समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा और विधानसभा में आवाज उठाने का आश्वासन दिया है। अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया के सामने किसानों के उत्पीड़न के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।