BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई -1, दशहरा ग्राउंड में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी:---बैकग्राउंड की जगह तीन विशाल काय एलइडी से पूरा ग्राफिक कंट्रोल किया जाएगा

मौहम्मद इल्यास-"दनकौरी" /ग्रेटर नोएडा 
ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई -1, दशहरा ग्राउंड में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर-2024  से राजस्थान के जोधपुर एवं बिकानेर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता के दौरान गोस्वामी सुशील जी महाराज ने कहा कि हमें जीवन में अगली पीढ़ी को अगर कुछ देना है तो धन संपत्ति से भी ज्यादा जरूरी है, चरित्र और इस पूरे ब्रहमांड में हम मनुष्यों के लिए भगवान श्री राम से बड़ा चरित्र अभी तक दर्शाया नहीं गया है। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है की सनातन संस्कृति ने दशहरा महोत्सव के माध्यम से भगवान श्री राम की लीलाओं के साथ हम सामान्य जनमानस को अपने परिवारों के साथ जुड़ने का सौभाग्य दिया है।
 श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि श्री धार्मिक रामलीला कमेटी इसमें अग्रणी है। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पास एक ऐसे निर्देशक हैं जिनके पास 60 वर्षों के अनुभव के साथ रामलीला को विश्व स्तरीय बनाने का अनुभव और दृष्टिकोण है। वह जानते हैं कि आज के आधुनिक बच्चों को यह रामलीला किस तरीके से दिखानी है। जिससे बच्चे भगवान श्री राम के चरित्रों के साथ परिचित हों और अपना जीवन धन्य बनाएं। उन्होंने कहा किण100 से ज्यादा कलाकारों द्वारा 325 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा बहु मंजिला स्टेज के साथ आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि के अ‌द्भुत मिश्रण के साथ रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। पूरे एनसीआर में पहली बार परदे के बैकग्राउंड की जगह तीन विशाल काय एलइडी से पूरा ग्राफिक कंट्रोल किया जाएगा। दर्शकों को ऐसा लगेगा कि वह थिएटर में बैठे हैं इस बार क्षेत्रवासी अत्यधिक आनंदित करने वाली रामलीला का आनंद लेंगे।
 उन्होंने सवाल के जवाब में यह भी बताया कि इस भव्य रामलीला के मुख्य आकर्षण में देश की विभिन्न संस्कृतियों से हस्तशिल्प के द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल, शानदार एवं भव्य झूलों के साथ सुनियोजित मेले का आयोजन के साथ-साथ विशाल दशहरा महोत्सव पर रावण का 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट, और मेघनाथ का 50 फीट के पुतले बनाए गए हैं और उनके दहन के साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी। 
यह सभी विषय इत्यादि इस बार पूरे रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव के केंद्र बिंदु में रहने वाले हैं।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोश्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक सदस्य राजकुमार नागर,एडवोकेट, प्रदीप शर्मा,  शेर सिंह भाटी, संरक्षक  हरवीर मावी,  नरेश गुप्ता,  सुशील नागर , बालकिशन सफ़ीपुर, अध्यक्ष  आनन्द भाटी, महासचिव श्रीमती ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष  अजय नागर, मिडिया प्रभारी धीरेंद्र भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  महेश शर्मा बदौली और  सुभाष भाटी, उमेश गौतम,  पवन नागर,  विजय अग्रवाल, श्रीमती रोशनी सिंह,  चैनपाल प्रधान,  मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष  प्रवीण भाटी ,सत्यवीर मुखिया,  सुनील बंसल,  जितेंद्र भाटी, श। फिरे प्रधान, पीपी शर्मा,  रकम सिंह भाटी,  योगेन्द्र नागर,  अतुल आनन्द,  जयदीप सिंह, सचिव बीरपाल मावी,  दिनेश गुप्ता, श्रीमती विमलेश रावल, मयंक चंदेल,  यशपाल नागर, श्रीमती गीता सागर, श्रीमती ज्योति सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।