BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारत युवा परिषद संस्था द्वारा सेक्टर 138 नोएडा में पौधे लगाए गए

Vision Live/Noida 
 भारत युवा परिषद संस्था द्वारा सेक्टर 138 नोएडा में पौधे लगाए गए। इस कार्य में नोएडा अथॉरिटी का भी खासा सहयोग रहा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आदेश त्यागी कौशिक ने कहा कि हम सभी को रोड के किनारे ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाने चाहिए जिससे कि आने-जाने वाले पैदल यात्रियों को छाया के साथ-साथ फल भी मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं, छाया देते हैं पर्यावरण के हरा भरा रहने से प्रकृति की सुंदरता में भी चार चांद लगाते हैं।
विशेष त्यागी (नोएडा पीजी अध्यक्ष) ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे समाज में अच्छे कार्य करने वाले साथियों को सम्मान के रूप में पौधे भी भेंट किए।
दिनेश भाटी मंडल अध्यक्ष कासना बीजेपी ने सभी से आव्हान किया कि अपने वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित व उज्ज्वल बनाने के लिए इस महाभियान से जुड़ें। इसलिए हम सभी को बरसात के दौरान वृक्षारोपण करना चाहिए। 
 इस नेक कार्य में राजेश सूरी (डे नाइट संस्था) ,विजय कसाना समाज सेवी, राहुल राठी, तेजवीर भाटी, जोनी त्यागी, विक्रम भाटी, आशीष, दीपक भाटी, शहनवाज, पंकज(A.G एनवायरो), लक्की त्यागी, गीता त्यागी (महिला अध्यक्ष जिला गाजियाबाद), सीमा त्यागी (जिला बिजनौर महिला अध्यक्ष) संजीव, विक्की, विवेक त्यागी आदि गणमान्य लोगों का भी खासा सहयोग रहा।