BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुरवासियों ने ऐतिहासिक जीत पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को बधाई दी

Vision Live/Greater Noida 
सूरजपुर ग्रामवासियों ने नोएडा कैम्प कार्यालय सेक्टर 27 पर पहुँच कर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटो से जीतने वाले गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर  बधाई दी है। उधर केंद्रीय मंत्री वे सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को आभार जताते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना और विकास कार्यों की बदौलत जनता ने एक तीसरी बार फिर उन्हें चुना है। विकास कार्य और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर इस ॠण को उतारने का प्रयास करेंगे। 
 इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी पंडित भूदेव शर्मा, पंडित जयदेव शर्मा, पंडित मूलचंद प्रधान, पंडित सत्यपाल शर्मा जिला मंत्री भाजपा, पंडित कर्मवीर आर्य जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, पंडित सुनील सौनिक महासचिव सूरजपुर मंडल भाजपा, माणकचंद शर्मा बूथ अध्यक्ष सूरजपुर, प्रेमवीर शर्मा ,महेश, सूरजपुर विकास समिति के अध्यक्ष अतुल वशिष्ठ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।