BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

ये जब्र भी देखा है तारीख़ की नज़रों ने, लम्हों ने ख़ता की थी सदियों ने सज़ा पाई

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के कुटवाया झाझर रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा के लोकसभा गौतमबुद्धनगर के प्रत्याशी महेश शर्मा की पक्ष में आयोजित जनसभा में उपस्थित हजारों लोगों के मध्य मशहूर शायर मुजफ्फर रज्मी की लाइनों के माध्यम से तत्कालीन सरकारों में हुए घोटालों और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोलते हुए उपरोक्त बातें कहीं। इससे पहले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह अपने आवास से हजारों ट्रैक्टरों और गाड़ियों के काफ़िले के साथ सभा स्थल तक पहुंचे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने तत्कालीन सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आगे कहा कि "तत्कालीन सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थित नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले हुआ करते थे। किसानों से उनकी जमीनों को लेने के लिए गोलियां चलती थी। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की एक लंबी दास्तां इस प्रदेश ने झेली है। 2017 से पहले यह गौतमबुद्धनगर गुंडागर्दी और माफियाओं के नाम से विख्यात था।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "वर्ष 2014 से पहले लोगों में परस्पर अविश्वास था। भारत का दुनिया में सम्मान खत्म हो चुका था, सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका था। किसान और नौजवान आत्महत्या कर रहा था। महिलाएं असुरक्षित थी। गरीब की कल्याणकारी योजनाओं पर तत्कालीन सरकारों के लोग डकैती डाल रहे थे, लेकिन 2014 के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। आतंकवाद और अलगाववाद का खात्मा हुआ है। व्यापारी सुरक्षित हैं। तत्कालीन सरकारों के जनप्रतिनिधि आतंकवाद और अलगाववाद पर बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई है साथ ही तीन तलाक की कुप्रथा भी समाप्त हो गई। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आज जेवर में बन रहा है।"