BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जिला कारागार में श्रीराम कथा



Vision Live/Greater Noida 
जिला कारागार में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।
जेलर जे पी  तिवारी ने बताया कि जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस को अयोध्या से पधारी  कथा वाचिका देवी राज राजेश्वरी के द्वारा श्रीराम कथा के श्रीराम जन्म प्रसंग की रोचक प्रस्तुति की गई, जिसे सुनकर कारागार के बंदी व कार्मिक गण भक्ति रस के आनंद में भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर अधीक्षक  अरुण प्रताप सिंह ,जेलर  जितेन्द्र प्रताप तिवारी , सुनील दत्त मिश्रा ,राम प्रकाश शुक्ला , श्रीमती मनोरमा सिंह,  मुकुल गोयल , नितिन तायल ,चाचा हिंदुस्तानी व (सचिन तेंदुलकर , महेंद्र सिंह धोनी ,शिखर धवन ,विराट कोहली ,सभी  के लुक लाइक ) कथा में उपस्थित रहे ।