BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

खुर्जा में भी गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर का.जोरदार स्वागत

Vision Live/Greater Noida 
इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा में गठबंधन प्रत्याशी महेंद्र नागर का  जोरदार स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भाटी के आवास पर चंद्रलोक कॉलोनी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में आए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर का किया जोरदार स्वागत। स्वागत के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए डॉक्टर महेंद्र नागर ने कहा कि इस बार जनता विरोधी बीजेपी को हराकर गौतमबुद्धनगर लोकसभा से सपा  का सांसद बनेगा और जनता को उसका हक दिलाने का काम करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियां सही नही है ,लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष मतलूब अली, गौतम बुध नगर के जिला अध्यक्ष सुधीर त्यागी पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, आम आदमी पार्टी के मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह प्रधान, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र महावर,  पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा हबीबुर्रहमान, जिला उपाध्यक्ष अल्प संख्यक सभा रिजवान चौधरी, खुर्जा नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरेशी, विधानसभा अध्यक्ष ओमराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भाटी ,जिला सचिव ताहिर सोलंकी ,जिला सचिव हेमंत राघव  और नितेश यादव,  दानिश कुरेशी,आसिफ जमाली ,शहजाद चौधरी , अरशद खान, अशोक कुमार अत्रि, मनोज वैध जी, साकिर सलमानी, ढालसिंह पिपल, आसिफ कुरेशी ,डॉ मुकेश कुमार ,इरफान अंसारी, करण चौधरी, जनेश राघव ,कुलदीप प्रधान आदि  कार्यकर्ता मौजूद रहे।