BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय दनकौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन

Vision Live/Greater Noida 
 श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय दनकौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सचिव रजनीकांत अग्रवाल और प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार वत्स की देखरेख में विशेष सात  दिवसीय शिविर का संविलियन  विद्यालय ग्राम भईपुर में विधिवत समापन किया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा डॉक्टर देवानंद सिंह के निर्देशन में ग्राम भईपुर की सड़कों की सफाई की गई और द्वितीय सत्र में ग्राम भईपुर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर रैली निकालकर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। तृतीय सत्र में समापन कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वयं सेवियो द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर देवानंद सिंह ने किया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव रजनीकांत अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ गिरीश कुमार वत्स, संविलियन मिलियन विद्यालय प्रधान अध्यापिका श्रीमती प्रीति शर्मा, ग्रामवासी पंडित हरिकिशन शर्मा,  वीरेंद्र प्रधान ,   बलभद्र शर्मा नेताजी,  जय भगवान शर्मा , पंडित जयंती नंबरदार , धर्मवीर शर्मा ,देवमणि शर्मा,  पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा प्रधान,  अशोक कुमार शर्मा, ऑपरेटर  महेश शर्मा,  सीताराम मास्टर, भूपेंद्र पंडित, मनीराम शर्मा,  डॉक्टर बेनामी शर्मा , जसवंत प्रधान, देवदत्त शर्मा, बृजेश मास्टर, शिक्षक गण ,उप्राचार्या डॉ रश्मि गुप्ता डॉक्टर कोकिला अग्रवाल, डॉक्टर प्रीति रानी सेन, डॉक्टर रेशा, डॉक्टर अनुज कुमार भड़ाना, डॉक्टर अजमत आरा, डॉक्टर निशा शर्मा ,डॉक्टर संगीता रावल ,डॉ प्रशांत कुमार कनौजिया, श्रीमती शशि डहेलिया , अमित नागर,  इंद्रजीत सिंह, महीपाल सिंह,  दिग्विजय सिंह, सुनील कुमार, श्रीमती सोनाली बालियान, श्रीमती प्रीति पतंजलि ,श्रीमती हनी शर्मा ,कुमारी काजल कपासिया, कुमारी काजल अरोड़ा,  विक्रम सैनी,  चंदेश्वर त्रिपाठी, श्रीमती मोनिका शर्मा,  विकास बाबू मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नशा अभिशाप है लघु नाटिका होली गीत मतदान जागरूकता पर लघु नाटिका" राम गीत" की प्रस्तुति की गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी ग्रामवासी एवं दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष सात दिवसीय सिविल का समापन राष्ट्रगान के साथ विधिवत रूप से किया गया जिसकी घोषणा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर देवानंद सिंह ने और प्राचार्य डॉक्टर गिरीश कुमार वत्स संयुक्त रूप से की। सभी ग्राम वासियों ने शिविर एवं कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्वयंसेवी एवं सेविका कुमारी मनीषा, कुमारी सिमरन, कुमारी सुनीता, कुमारी शीतल, कुमारी अंजली ,खुशी शर्मा, संजना कुमारी, राखी ,गीता शर्मा, सोनम मिश्रा ,निकिता शैतान आदि ने विशेष रूप से कार्यक्रम में योगदान दिया।