BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

02 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नगर पंचायत बिलासपुर में 44 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह से कराया

जेवर कानीगढ़ी-भगवंतपुर मार्ग से छातंगा कला मंदिर तक के मार्ग पर नव निर्माण मार्ग का शुभारंभ भी कराया, जिसमें 01 करोड़ 15 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी
Vision Live/Jewar 
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर विधानसभा के दूरस्थ स्थित ग्राम भगवंतपुर छातंगा में जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं जानी तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से दर्जनों ग्रामों को जोड़ने वाले जेवर कानीगढ़ी-भगवंतपुर मार्ग से छातंगा कला मंदिर तक के मार्ग पर नव निर्माण मार्ग का शुभारंभ भी कराया, जिसमें 01 करोड़ 15 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी तथा तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। तत्पश्चात जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम रामपुर बांगर में जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं जानी और 01 करोड़ 44 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित होने वाले ग्राम जेवर बांगर से ग्राम बेगमाबाद संपर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य का शुभारंभ भी महिलाओं के द्वारा कराया गया। 
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जेवर का औद्योगिक विकास आने वाले समय में आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेरेगा। आज जेवर ने विकास के मामले में कई बड़े बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।"
          अंत में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नगर पंचायत बिलासपुर में 44 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह से कराया। 
               इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ  ज्ञानी सिंह प्रधान , मुकेश सिंह प्रधान , अशोक सिंह प्रधान , वीरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, संजय पाराशर, सुंदर सिंह, कृपाल पुजारी, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह, राजू अत्री, रमेश सिंह पूर्व प्रधान जी, हंसराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय शर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।