BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपा ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया


Vision Live/Dankaur 
समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को दनकौर नगर की टीचर्स कॉलोनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया।  वीडियो जन पंचायत में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष    सुधीर भाटी ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है। दिनों-दिन महंगे होते रोजमर्रा की आवश्यक चीजों ने आम आदमी का दिवाला निकाल कर रख दिया है। भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं से बेखबर अपनी फर्जी उपलब्धियों का बखान करने में लगी हुई है। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता अब देश में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के समुचित विकास के लिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना और इंडिया गठबंधन को जितना आवश्यक है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा  कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों, दलि और अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है और उनके अधिकारों को छीना जा रहा है तथा उनके हक की आवाज उठाने वालों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लाभ के लिए धर्म की आड़ में देश में आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, अमित रौनी, वीरपाल नागर, यशपाल भाटी, रविंद्र प्रधान, दयाराम शास्त्री, महेश जाटव, सत्यप्रकाश नागर, नितिन नागर, जावेद अंसारी, विकल प्रधान, रसूला खान, रणबीर नागर, अजीत नागर, रामवीर बाबूजी आदि मौजूद रहे।