BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आई टी एस इंजिनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

Vision Live/Greater Noida 
आई टी एस इंजिनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा ने 28 फरवरी को भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस अवसर पर कालेज के निदेशक, डाक्टर मयंक गर्ग, डीन डाक्टर संजय यादव एवम ए एस एच विभाग के प्रमुख डाक्टर ओ. पी. चौधरी व अन्य विभागों के प्रमुख उपस्थिति रहे।
यह कार्यक्रम मुख्यतः डॉक्टर ओपी चौधरी द्वारा विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता के रूप में था। उन्होंने विज्ञान की खूबसूरत दुनिया के बारे में अद्भुत अंतर्दृष्टि साझा की और आधुनिक जीवन व स्वास्थ्य के कुछ महत्वपूर्ण और बढ़ते मुद्दों के उत्थान के लिए विज्ञान की शक्ति का उपयोग कैसे किया जा सकता है इस बात के स्पष्ट उदाहरण दिए की वर्तमान परिदृश्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मानव जाति के समग्र विकास में कैसे मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसे और अधिक गतिविधियों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया और अगली बार इस लंबी अवधि के लिए मनाया जा सकता है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }