BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर के भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा के नेतृत्व में समूचे लोकसभा क्षेत्र का सर्वाधिक विकास हुआ: अनिल गोयल



भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल दनकौर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजवती देवी के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे
Vision Live/ Dankaur 
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्धनगर के भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा के नेतृत्व में समूचे लोकसभा क्षेत्र का सर्वाधिक विकास हुआ है। तीसरी बार फिर सांसद डॉ महेश शर्मा हैट्रिक बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक मतों से तीसरी बात प्रधानमंत्री बनने के मिशन में कार्यकर्ता जुट जाएं इस बार 400 पार लोकसभा सीटों का आंकड़ा जरूर पूरा होगा। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल बुधवार को दनकौर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजवती देवी के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा के स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा मैं कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देशों की कड़ी में खड़ा कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पार का मिशन पूरा होने जा रहा है और तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भाजपा की सरकार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर वापस लौटेगी। दनकौर  चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग का विकास करा रही है। उन्होंने कहा कि दनकौर में ट्रिपल इंजन की सरकार बुनियादी सुविधाओं का विकास कर जनता के विकास के सपने को साकार कर रही है।