BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कृष्ण नागर जगनपुर बने किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव

विजन लाइव /ग्रेटर नोएडा
लंबे समय से किसान हित में संघर्ष करने वाले जगनपुर निवासी कृष्ण नागर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान और मज़दूरों के लिए हर समय संघर्ष करने के जज्बे एवं हमेशा दबे कुचले मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करने के लिये संगठन ने यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है इस संबंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि जो ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने दी है उस को बड़ी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाउंगा और किसान मज़दूर के लिए हमेशा संघर्ष करूँगा एवं संगठन को बुलंदियों पर पहुँचाने का सभी मिलकर काम करेंगे।