BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

12वां श्याम मनुहार महोत्सव :- मेहंदी व डांडिया नाईट में देर रात तक झूमी महिलाएं



Vision Live/New Delhi 
नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट में नॉर्थ एक्स मैत्री संघ रजि. द्वारा 12वां श्याम मनुहार महोत्सव 17 नवम्बर 2023 मनाने जा रहे हैं। मनुहार महोत्सव के पहले मेहंदी व डांडिया नाईट का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं व बालिकाओं द्वारा माता रानी का पूजा अर्चना कर किया गया। डांडिया नाईट में महिलाओं व बच्चों ने मशहूर गीत रंगीलो म्हारो ढोलना, अररर अररर.... उडी उडी जाए दिल की पंतग लेके..... हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली..... ढोल बाजे गीत गाकर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक ने डांडिया का आनंद लिया। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल जैन, प्रधान श्याम मोहन अग्रवाल, महामंत्री जीतू शेखर अग्रवाल, रवि गोयल, संयोजक सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन सहित संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के महामंत्री जीतू शेखर अग्रवाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी श्याम मनुहार महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस बार श्याम मनुहार महोत्सव 17 नवम्बर 2023 को मनाया जाएगा, पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा। नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के महामंत्री रवि गोयल ने बताया कि 12वां श्री श्याम मनुहार महोत्सव में बाबा का श्रृंगार कोलकाता से आए फूलों से किया जाएगा व इस बार 101 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। इस बार के मनुहार महोत्सव में बाबा को 256 भोग का प्रसार लगेगा जो घर से बना हुआ होगा।

नाॅर्थ एक्स मैत्री संघ के प्रधान श्याम मोहन अग्रवाल बताया की जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट लाॅन के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोग कार्यक्रम देख सकेगें। इस दिन फ्री हेल्थ चेकअप व ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के संयोजक सतीश गुप्ता ने बताया कि 12वां श्याम मनुहार महोत्सव में मशहूर भजन सम्राट संजय मित्तल, कन्हैया मित्तल, बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज, राज पारिख, शुभम रूपम, नरेश नरसी, वंशिका अग्रवाल सहित कई 16 अन्य नामचीन कलाकार अपने श्याम भजनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेेंगे।