BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

अल्फा 1 शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट प्रसाद का वितरण



Vision Live/Greater Noida 
गोवर्धन का त्योहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने गोबर से भगवान गोवर्धन की विशाल आकृति बनाकर पूजा अर्चना की।
इस मौके पर अल्फा 1 शिव मंदिर में  अन्नकूट प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ लिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर  भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्यार्जन किया।
इससे पहले शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष शेर सिंह भाटी  के नेतृत्व में भगवान गोवर्धन की पूजा की गई।  मंदिर के पुजारी पंडित प्रकाश उपाध्याय ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए भगवान गोवर्धन की पूजा कराई । इसके बाद पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने  प्रतिमा ने  परिक्रमा की।
इस अवसर पर इस मौके पर शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष शेर सिंह भाटी, पंडित प्रकाश शास्त्री, पंडित राजू उपाध्याय,पंडित सुमन,  रोहित प्रियदर्शन , एल.पी. उपाध्याय, पंडित सुमन  उपाध्याय, वर्षा अग्रवाल, विमल अग्रवाल,  रुपा पाठक, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }