BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल की सूरजपुर बैठक हुई

Vision Live/Greater Noida 
 सूरजपुर गौतम बुद्ध नगर(उत्तर प्रदेश) में हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय पर ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के जिला अध्यक्ष ब्रजानंद शर्मा जी ने संगठन का विस्तार किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय  अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज एवं वशिष्ठ अतिथि  भूदेव शर्मा रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन समाज के प्रत्येक वर्ग को सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें लोगों को जागृत करना होगा। उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज का आवाहन करते हुए कहा कि आने वाले समय में सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें तैयार रहना होगा।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारतवर्ष की रक्षा के लिए एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए तन मन धन से समर्पित हैं।
इस कार्यक्रम में सूरजपुर नगर अध्यक्ष प्रेमवीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानिकचंद शर्मा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा,
महासचिव सुनील शर्मा, सचिव बालेंद्र मिश्रा, संयोजक बृजेंद्र मिश्रा, सहसंयोजक प्रदीप शर्मा, करणी सेना के अध्यक्ष अजय राणा , Team_11 ग्रुप के संरक्षक आचार्य शिवकिशोर, विनोद पंडित, प्रेम शर्मा, रविंद्र चौधरी, सचिन शर्मा आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।