BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

अशोक बुद्ध विहार अशोक नगर कंकरखेड़ा मेरठ में कार्यक्रम संपन्न

Vision Live/Greater Noida 
 अशोक बुद्ध विहार अशोक नगर कंकरखेड़ा मेरठ में ललई सिंह यादव व रामास्वामी पेरियार यशवंत राव अंबेडकर आदि अन्य महापुरुषों स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैप्टन प्रमोद कुमार गौतम ,प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कुमार गौतम ,पुष्पेंद्र कुमार एवं बोधिसत्व डॉक्टर अंबेडकर लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारी  अशोक गगन,  खड़क सिंह आदि ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार रणवीर सिंह के द्वारा की गई। संचालन क्षेत्रपाल सिंह द्वारा किया गया। डॉक्टर मिथिलेश गौतम प्रधानाचार्य लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज दनकौर गौतमबुद्धनगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।