BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीबीयू के दो छात्र विशाल नगर एवं निखिल तोमर नेपाल में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का पर्चम लहराया

Vision Live/Greater Noida 
जीबीयू के दो छात्र विशाल नगर एवं निखिल तोमर नेपाल में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का पर्चम लहराया।
नेपाल में आयोजित कोतीं ऐम्बैसडर ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं दोनो ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में १२ देशों के लगभग २००० खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता १३-२७ सितम्बर, २०२३ में नेपाल में आयोजित हुई थी।
विशाल नागर जो विश्वविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है उसने नेपाल की धरती पर दिखाया अपना जलवा और भारत के लिए ७४ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे देश के साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं निखिल तोमर जो बीए एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है उसने ८० किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों ने अपने अपने वर्ग के मैचों में नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि कई देशों के खिलाड़ियों को परास्त कर अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की। नेपाल से लौटने पर आज विश्वविद्यालय में आकार दोनो छात्रों ने क्रीड़ा अधिकारी डॉ प्रदीप यादव के जीबीयू के कुलपति प्रो रविंद्र कुमार सिन्हा एवं कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी से मिले और उनसे आशीर्वाद लिया। कुलपति ने उनकी इस उपलब्धि के लिए दोनो छात्रों की मेहनत की भूरी भूति प्रशंसा की और भविष्य में अपने विधा को और मज़बूती प्रदान कर्मे के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की सलाह दी। डॉ प्रदीप यादव ने आगे बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय में काफ़ी अच्छे छात्रों ने नामांकन लिया है जिनमें अच्छे खिलाड़ी के लक्षण दिख रहे हैं। हम आगे भी ऐसी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे जिससे। विश्वविद्यालय के साथ साथ देश का नाम देश एवं विदेश में करेंगे।