Vision Live/Greater Noida
अखिल भारतीय संस्कृति गुर्जर सोध संस्थान, परी चौक, ग्रेटर नोएडा मे एक पश्चिम उत्तरप्रदेश संगठनात्मक बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी (राज्यसभा सांसद) उपस्थित रहे।
इस बैठक मे , सभी सम्मानित जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सभी पार्टी के विधायकगंण उपस्थित रहे।
इस मौके पर जयन्त सिंह ने कहा कि,'संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करेंगे, और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव मे I.N.D.I.A. गठबंधन को पूरी मजबूती के साथ पूरे उत्तर प्रदेश मे चुनाव लड़ेंगे।
आज पार्टी के स्थापना दिवस पर एक वेबसाइट लॉन्च कि जिसमे कार्यकर्त्ता से कहा कि कार्यकर्ता धन से भी पार्टी के लिए सहयोग करे।
पार्टी सहयोग राशि के रुप मे जिला गौतमबुद्धनगर के राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता के द्वारा 1,01,000 दिए । इस मौके पर संघठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने कहा कि' हर विधान सभा पर 5-5 युवा को जोड़े जो पार्टी के लिए दिन - रात महनत करे।
इस मौके पर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्धि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा यशवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय , विधायक चंदन चौहान, विधायक मंडल नेता राजपाल बालियान , विधायक मदन भाईया, जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी , इंद्रवीर भाटी , अजीत दोला ,विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक गुड्ड सिंह, विधायक प्रदीप गुडू, विधायक अनिल कुमार, विधायक अशरफ अली ,आदि हजारो कि तादाद मे उपस्थित रहे।