BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जूनियर शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई

Vision Live/Dankaur 
 बीआरसी परिसर दनकौर में जूनियर शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली के लिए रामलीला मैदान नई दिल्ली में 10 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनायी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर ने की। बैठक का संचालन उमेश राठी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर ने सभी पदाधिकारियों को जनपद से एक हजार शिक्षकों को प्रतिभाग करने का लक्ष्य दिया। जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर ने बताया कि जनपद से सभी शिक्षकों को लेकर बसें 10 अगस्त को सुबह 9 बजे जीरो पॉइंट परी चौक से दिल्ली के लिए रवाना होगी। बैठक में चारों ब्लॉकों में संयोजक एवं सह संयोजक बनाने,जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों को भरने एवं अधिक से अधिक शिक्षकों को सदस्य बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में सत्यवीर नागर को दनकौर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक को पूर्व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर ने भी सम्बोधित किया।बैठक में ज्ञानचंद, राजपाल,संजय भाटी, मनोज नागर, रविंद्र नागर, योगेंद्र, सतीश नागर, अजित,अनिल कुमार,गौरव शर्मा, इंतजार खान,रोहित गोयल,रजनेश, ललिता, नीलम त्यागी, नवनीत तिवारी,राजेश, परवेज खान, मनोज दनकौरी, जागेश्वर, मुनेश शर्मा, पुष्पेंद्र, विकेश, नरेंद्र,नितिन,यशपाल, राकेश आदि उपस्थित रहें।