BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय सूरजपुर पर एक दिवसीय उपवास कर विरोध जताया

Vision Live/ Greater Noida 
मणिपुर में हुई हिंसा में मारे गए सैकड़ों लोगों की श्रद्धांजलि एवं दो बेटियों को निर्वस्त्र पर दौड़ा दौड़ा कर घसीटा गया उसके बाद सामूहिक बलात्कार किया गया जो लोकतंत्र को शर्मसार कर देने वाली घटना है, जिसको लेकर आज कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालय सूरजपुर पर  1 दिवसीय उपवास कर विरोध दर्ज किया एवं मणिपुर और केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि वह मारे गए सैकड़ों लोगों के परिवार को एवं उन बेटियों को न्याय दिलायें और मौजूदा मुख्यमंत्री का तुरंत इस्तीफा दे और राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस मौके पर  जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी और महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ,पीसीसी सदस्य दिनेश अवाना, जिला उपाध्यक्ष रामभरोसे शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ,राकेश शर्मा, आरटीआई के जिला अध्यक्ष अजय भाटी, एससी एसटी के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह बाल्मीकि, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजकुमार, कांग्रेस नेता विजेंद्र मुखिया, जिला महासचिव कपिल भाटी, जिला महासचिव महाराज सिंह बॉबी , प्रधान नीरू वालिया, महिला जिला अध्यक्ष राधा रानी ,महिला प्रदेश महासचिव उर्मिला चौधरी ,आउटरीच  विभाग की कोऑर्डिनेटर कल्पना सिंह ,आशा ठाकुर ,प्रोफेसर कुलदीप मलिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा,  आकाश भारद्वाज ,जेवर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ,विकी गौतम ,जिला सचिव संजय सिंह भूमिहार,  जिला सचिव  ब्रह्मपाल भाटी, जिला सचिव जितेंद्र शर्मा ,पंडित शशिकांत द्विवेदी एवं सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।