BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पुरानी पेंशन,ऑनलाइन कार्य से मुक्ति,सहित 18 सूत्रीय मांगो को लेकर जेवर में बैठक संपन्न

Vision Live/Jewar
उत्तर प्रदशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र  शर्मा  के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज शर्मा , मंत्री रेदास सिंह द्वारा *पुरानी पेंशन, पदोन्नति, कैशलेस  चिकित्सा, समय परिवर्तन ऑनलाइन कार्य से मुक्ति,सहित 18 सूत्रीय मांगो* के लिए ठोस रणनीति हेतू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र जेवर पर आज ब्लॉक स्तरीय बैठक  आयोजित की गयी की गयी। बैठक में प्रत्येक स्तर पर मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लेते हुए सैंकड़ो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक अशोक शर्मा एवं मंच संचालन  मुनीश चौधरी ने किया। जिला मंत्री गजन भाटी ने 18 सूत्रीय मांग एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संघठन में मजबूती से कार्य करते रहने का संकल्प दिलाने के साथ साथ संबन्धित अधिकारी से अधिकारों के लिए लड़ने की बात कही।संरक्षक अशोक शर्मा ने अपने सम्मान अधिकार के लिए संघठन में समय देने के लिए कहा। कोषाध्यक्ष श्री हेमराज शर्मा जी ने संघठन  के प्रति ऊर्जावान प्रेरक बातें कही। इसी प्रकार जनपद के सभी विकास खण्ड के अध्यापकों को कार्यक्रम की रूपरेखा के बारें में जानकारी दी जाएगी।
    इस अवसर पर संरक्षक  अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला मंत्री गजन भाटी, व०उपा० बले राम नागर , कोषाध्यक्ष हेमराज शर्मा, भगवतस्वरूप शर्मा, दीवान सिंह ,विनोद ठाकुर ,अनिल चौधरी,  प्रवीण अत्री,मनोज कुमार ,धर्म सिंह, सत्यपाल सिंह,फखरुद्दीन खान, अमित गोयल नीरजकुमार, ज्ञानेंद्र सिंह  अनुज कुमार, प्रदीप अहलावत,विनीता गर्ग,शैली  सिंह अनीता, मीता  वर्मा, सपना सिंह, गिरजा शर्मा, आबिदा अकबर, संध्या, सिंह स्नेह लता आदि उपस्थित थे।