BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन बसपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम देवी ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

 



दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन बसपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम देवी ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

बिजली,पानी, साफ सफाई और जर्जर सडकों से छुटकारा दिलवाते हुए आदर्श शहर बनाएंगी पूनम देवी

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन बसपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम देवी ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री करतार नागर, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह बौद्ध समेंत विभिन्न पदाधिकारियों ने एक स्वर में बसपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प व्यक्त किया। अंत बसपाईयों ने पूरे कसबे में जनंसपर्क कर वोट मांगे। बसपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह बौद्ध ने बताया कि दनकौर में बसपा का परचम लहराता रहा है। पूर्व में भी बसपा के टिकट पर मास्टर अजय कुमार भाटी चुनाव जीत कर चेयरमैन बने थे। इस बार बसपा ने जगदीश प्रधान की धर्मपत्नी की श्रीमती पूनम देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस बार फिर दनकौर चेयरमैन सीट को बसपा जीतेगी और कसबे में समुचित विकास कार्य करवाए जाएंगे। बसपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम देवी ने कहा कि जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है और फिर सीट जीतेंगे, फिर दनकौर में बिजली,पानी, साफ सफाई और जर्जर सडकों से छुटकारा दिलवाते हुए आदर्श शहर बनाएंगी।




बसपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम देवी के पति चुनाव कार्यक्रम संयोजक जगदीश प्रधान खेरलीभाव ने कहा कि खेरलीभाव में उन्हें जनता ने 2 बार ग्राम प्रधान बनाया और फिर उन्होंने जमकर विकास करवाए थे। इसी प्रकार दनकौर कसबे को भी विकास कार्य करवाते हुए स्वच्छ और विकसित शहर बनवाएंगे। इस मौके पर आरपी सिंह, रविंद्र सिंह, मोहनलाल पिंगम आदि दर्जनों की संख्या बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।