BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दादरी नगर पालिका परिषद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता पण्डित ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकी

 
भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी श्रीमती गीता पण्डित के साथ  पूर्व केंद्रीय मंत्री व त्रिपुरा प्रभारी और लोकसभा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री व गौतमबुधनगर प्रभारी  कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी व भाजपा गौतमबुद्धनगर प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी , दादरी विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर, ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी, ज़िला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सेवानंद शर्मा, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, पवन बंसल आदि रोड शो के दौरान रथ पर सवार हुए 

 विजन लाइव/ गौतमबुद्धनगर 
  दादरी नगर पालिका परिषद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता पण्डित चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी और भारी जनसमर्थन का अहसास कराया।
  जी o टीo रोड दादरी पर पृथवी पण्डित  के हाते से शुरू हुए रोड शो में भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी श्रीमती गीता पण्डित के साथ  पूर्व केंद्रीय मंत्री व त्रिपुरा प्रभारी और लोकसभा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री व गौतमबुधनगर प्रभारी  कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी व भाजपा गौतमबुद्धनगर प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी , दादरी विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर, ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी, ज़िला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सेवानंद शर्मा, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, पवन बंसल आदि रोड शो के दौरान रथ पर सवार रहे और हज़ारों कार्यकर्ता पैदल पैदल रोड शो में शामिल रहे।  जगह जगह दादरी की जनता ने रोड शो में शामिल लोगों का दर्जनो जगह पर फूल बरसा क़र भव्य स्वागत किया। रोड शो के अवसर पर हज़ारों कार्यकर्ता आम जनता को संबोधित करते हुए  पी॰डबल्यू॰डी॰मंत्री  कुँवर ब्रजेश सिंह ने कहा क़ि दो बार की नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता पण्डित ने ऐतिहासिक विकास कार्य किये है, ये कार्य आगे भी होते रहें उसके लिये गीता जी  को भारी बहुमत से जिताना है ,उसके लिये 11 मई को कमल के फूल पर ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करें । पूर्व मंत्री व लोकसभा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा क़ि दादरी के निरंतर विकास के लिये हमें गीता पण्डित को जिताना हैं। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतने के लिये लग जायें । केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी  योजनाओं के बल और जनता के विश्वास पर हम ये चुनाव जीतेंगे। विधायक मास्टर तेजपाल नागर  ने कहा कि दादरी के विकाश के लिये दादरी की जनता गीता पण्डित को वोट करेगी। भाजपा नगरपालिका प्रत्याशी गीता पण्डित ने कहा क़ि मुझे सभी वर्गों का जन समर्थन आशीर्वाद मिल रहा है, दादरी में फिर तीसरी बार इंजन की सरकार बनेगी।


जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि जनपद की जनता नगरपालिका व नगरपंचायत में भाजपा को वोट देगी क्योंकि हमारी सरकारों में विकाश कार्य होते रहै है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष पवन रावल, सेवानन्द शर्मा ,दीपक  भारद्वाज, प्रकाश पाल, CL शर्मा, बलराज भाटी ,संजय बाली, जिला मीडिया प्रभारी पंडित करमवीर आर्य, वेदप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, विशाल भारद्वाज, संजय भाटी ,ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी ,सुनील गौतम, विजय गौतम, अनिता गौतम ,  महेश शर्मा ,सोहित पंडित, पवन बंसल, रवि भदोरिया ,मनोज भाटी, विचित्र तोमर, प्रेम प्रधान,  विजय रावल, अशोक रावल, रवि जिन्दल, लक्ष्मण सिंघल, केशव गोयल ,रतनलाल गर्ग ,पीयूष गर्ग ,डॉक्टर दीपक शर्मा ,साधना सिसोदिया, योगिता अग्रवाल बीनूँ  आदि हज़ारों लोग रोड शो में सम्मिलित रहे।