BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन ( बलराज) में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रहे चौधरी शौकत अली चेची की पुन: घर वापसी


 
विजन लाइव/ गौतमबुद्धनगर 
भारतीय किसान यूनियन ( बलराज) में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रहे चौधरी शौकत अली चेची  की पुन: घर वापसी हो गई है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की राष्ट्रीय कैंप कार्यालय कैमराला चक्रसेनपुर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष चर्चा जंतर-मंतर दिल्ली में पहलवानों के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को मजबूती देने और उन्हें न्याय दिलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने सरकार को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि केंद्र सरकार ने देश की पहलवान बेटियों को शीघ्र न्याय नहीं दिलाया तो पूरे देश के किसान संगठन और पूरे देश का बच्चा-बच्चा बेटियों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली कुच करेंगे। यह किसान परिवार की और पूरे देश की आन बान शान है ,सरकार इन्हें जातिवाद में बांटने की भूल ना करें। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें भारतीय किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौo शौकत अली चेची ने किसान एकता संघ को अलविदा करते हुए अपने पुराने घर भारतीय किसान यूनियन (बलराज )में घर वापसी की।  पूर्व में शौकत अली चेची कई वर्षों तक भारतीय किसान यूनियन( बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे थे। शौकत अली चेची ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं अपने भारतीय किसान यूनियन (बलराज )को छोड़कर किसान एकता संघ में काफी दिनों से घुटन महसूस कर रहा था। आज अपने असल परिवार में सम्मिलित होकर बेहद खुशी हो रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने उन्हें गले लगाया और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया और यशपाल भाटी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया। चौo शौकत अली चेची की अपने परिवार में वापसी होने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी खुशी और उत्साह है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ऊधम भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, प्रदेश संगठन महामंत्री रामरिक, जसबीर भाटी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।