BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मुस्लिम बाहुल्य इलाके मौहल्ला नई आबादी में भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित का जोरदार स्वागत

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा ने दादरी में गीता पंडित के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगे
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर 
दादरी नगर में गीता पंडित के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद महेश शर्मा ने समीर भाटी गली,से मुख्य बाजार, घनश्याम रोड,रेलवे रोड पैदल मार्च कर वोट मांगे। वही  बाजार मे सभी समाज के लोगो ने भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित को अपना समर्थन दिया। इस मौकै पर सोमेश गुप्ता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और पवन बंसल, जतन लाल गर्ग ,बलराज भाटी, देवा भाटी ,लोकमान प्रधान, शिवानंद शर्मा, शरण गोयल ,गौरव गर्ग, रवि गुप्ता ,चंद्र प्रकाश गोयल, समीर भाटिया, ऋषि जिंदल, विजय गौतम ,सचिन गौतम, राकेश प्रधान, केशव गोयल,कमल गर्ग, दर्शन गर्ग,दीपक बंसल,यश गोयल, मोहित गोयल, नवीन शर्मा,नीरज, महिपाल शर्मा, संगीता रावल, अंकुर जैन, ,अजीम ,संगीता रावल,  श्यामवीर चौहान आदि मौजूद रहे। वही दूसरी ओर चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाके मौहल्ला नई आबादी में  वार्ड 20 सभासद प्रत्याशी छाया (रामवती) व वार्ड 21 सभासद प्रत्याशी फ़ैमीदा बेगम ने  का ज़ोरदार स्वागत किया।
इस मौक़े पर मौहम्मद अज़ीम (निकाय चुनाव प्रभारी दादरी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,ज़िला अध्यक्ष गौ. बु. नगर अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच),अफ़ज़ल मलिक (ज़िला उपाध्यक्ष गौ. बु. नगर अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच), अय्यूब अलवी (ज़िला उपाध्यक्ष गौ. बु. नगर अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच), हाजी हनीफ़ सलमानी (ज़िला मंत्री गौ. बु. नगर अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच) ,आसिफ़ सैफी  (ज़िला मंत्री गौ. बु. नगर अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच) आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग उपस्थिति रहे ।