BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सत्येंद्र सिसोदिया को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से गौतमबुद्धनगर के भाजपाई गदगद



जिला अध्यक्ष विजय भाटी की जगह कौन लेगा? पार्टी हाईकमान के यहां मंथन शुरू 


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इससे गौतमबुद्धनगर के भाजपाई खासे से गदगद दिखाई दे रहे हैं। दादरी क्षेत्र के निवासी सत्येंद्र सिंह सिसोदिया पूर्व में गौतमबुद्धनगर के जिलाधक्ष और पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की जाएगी। यहां गौतमबुद्धनगर में कौन नया जिलाध्यक्ष बनेगा? क्या भाजपा ठाकुर या फिर गुर्जर अथवा ब्राह्मण व किसी अन्य बिरादरी पर दांव लगाएगी, चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल यहां गौतमबुद्धनगर के विजय भाटी जिला अध्यक्ष और जो दूसरी पारी खेल रहे है। गौतमबुद्धनगर भाजपा के इतिहास में विजय भाटी पहले ऐसे जिलाध्यक्ष है जिनका कार्यकाल बेहद सफल साबित हुआ है। यही कारण है कि भाजपा ने विजय भाटी को लगातार दूसरी बार भी जिलाध्यक्ष बनाया है। अब जिला अध्यक्ष विजय भाटी की जगह कौन लेगा? पार्टी हाईकमान के यहां मंथन शुरू हो गया है। गौतमबुद्धनगर में जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। सूत्रों की माने तो विजय भाटी को नई भाजपा क्षेत्रीय समिति में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आभार जताया है।