BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा नेता डॉ विकास जतन प्रधान के घर ग्रेटर नोएडा पहुंचे



डॉक्टर विकास जतन प्रधान के बड़े भाई और सपा नेता रहे  स्वर्गीय जतन प्रधान को भी याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
युवा सपा नेता डॉ विकास जतन प्रधान ने "विजन लाइव" को बताया कि नेताजी स्वर्गीय जतन प्रधान समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में दिन रात लगे रहे थे। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। आज स्वयं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं चलकर यहां आए हैं और नेताजी की यादों को ताजा कर संकल्प दिलाया है कि समाजवादी पार्टी को मजबूत कर एक बार फिर सत्ता में लाना है । इस सपने को गौतमबुद्धनगर के सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साकार करना है
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी "/ ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सपा नेता डॉ विकास जतन प्रधान के घर ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर चाई- 4 आवास पर पहुंचे और स्वर्गीय जतन प्रधान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सपा नेता स्वर्गीय जतन प्रधान के छोटे भाई डॉक्टर विकास प्रधान हाल ही में परिणय सूत्र में भी बंधे हैं। गत दिनांक 14 मार्च को डॉक्टर विकास जतन प्रधान और डॉक्टर संजना का वैवाहिक आशीर्वाद समारोह भी संपन्न हुआ था। डॉ विकास जल प्रधान के आशीर्वाद समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आना था किंतु अपरिहार्य कारणों से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा नहीं आ पाए थे। आज दिनांक 24 मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉक्टर विकास प्रधान के ग्रेटर नोएडा स्थित चाई 4 आवास पर पहुंचे डॉक्टर विकास जतन प्रधान को विवाह के लिए बधाइयां दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर डॉक्टर विकास जतन प्रधान के बड़े भाई और सपा नेता रहे  स्वर्गीय जतन प्रधान को भी याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय जतन प्रधान ने हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया था । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार के सभी सदस्यों की हौसला अफजाई की और कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय परिवार के साथ है। इस संबंध में युवा नेता डॉ विकास प्रधान ने घर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। युवा सपा नेता डॉ विकास जतन प्रधान ने "विजन लाइव" को बताया कि नेताजी स्वर्गीय जतन प्रधान समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में दिन रात लगे रहे थे। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। आज स्वयं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं चलकर यहां आए हैं और नेताजी की यादों को ताजा कर संकल्प दिलाया है कि समाजवादी पार्टी को मजबूत कर एक बार फिर सत्ता में लाना है । इस सपने को गौतमबुद्धनगर के सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साकार करना है। इस मौके पर जिले के सभी नेता मौजूद रहे।