BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने की भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने गौतमबुद्धनगर में भाजपा जिला अधक्ष पद के लिए दावेदारी की है। उत्तर प्रदेश मे भाजपा जिला अध्यक्ष पदों के चुनाव हो सकते हैं। गौतमबुद्धनगर में भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल यहां विजय भाटी जिलाधक्ष पद पर दूसरी पारी खेल रहे हैं। विजय भाटी का दूसरा कार्यकाल भी बेहद सफल माना जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में यहां दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण शामिल बताए गए हैं। इनमें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान भी भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान के अतीत पर गौर करें तो पता चलता है कि चैनपाल प्रधान का ग्राम बिरोंडा ग्रेटर नोएडा में चौधरी रतन सिंह भाटी के पुत्र के रूप में जन्म सन 1980 को किसान परिवार में जन्म हुआ। राजनीतिक परिवार होने के नाते सन 1990 में स्वर्गीय महेंद्र सिंह भाटी विधायक दादरी के सानिध्य में चाचा रतीराम प्रधान  के साथ राजनीति में कदम रखा और समाज सेवा में अपने निरंतर प्रयास जारी रखे  व सन 2002 में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दादरी से विधायक व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष   विधायक श्री चंद शर्मा के सानिध्य भाजपा में सदस्यता ली। गांव में बूथ अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह आज तक किया सन 2005 में ग्राम प्रधानी के चुनाव में विफल होने के बावजूद गांव में प्राथमिक विद्यालय, नाली, सड़क, सीवर पानी की  सभी व्यवस्था कराई गई व ग्राम बिरोडा को आदर्श गांव की सूची में जगह मिली। आज गांव में आईजीएल गैस 18 घंटे बिजली, कम्युनिटी सेंटर, आरसीसी रोड ,प्राथमिक जूनियर विद्यालय, मोर्डन स्कूल व स्मार्ट क्लास आदि की सुविधाएं मिली। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी के साथ भाजपा युवा मोर्चा गौतमबुद्धनगर राजनीतिक  शुरुआत की। गौतमबुद्धनगर व भाजपा  जिला अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने भाजपा  कासना मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी, जिसका दायित्व पार्टी का सिपाही बनकर किया  व मंडल संयोजक व प्रभारी के रूप में कार्य किया। सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्रदेव सिंह के सक्रिय सदस्यता अभियान में जिले मे प्रथम स्थान मिला व भाजपा के सांसद डॉ महेश शर्मा  व  शिक्षक एमएलसी श्री चंद शर्मा  का आशीर्वाद मिला। सन 2010 में दिल्ली के कालका मंदिर पर प्रांतीय अधिवेशन में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक  योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिला व प्रदेश के प्रभारी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह विधायक डुमरियागंज गोरखपुर के सानिध्य में प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने जिला गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष पद से सुशोभित किया । जिले में लगातार धर्म परिवर्तन व गौ हत्या , लव जिहाद  पर संगठन के द्वारा अंकुश लगाने का काम किया। वर्ष 2014 में गौतमबुद्धगर मे बुलंदशहर व गाजियाबाद का हिंदू युवा वाहिनी अधिवेशन गौरी शंकर मंदिर गामा 1 में प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह व प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश मंत्री व संभाग के प्रभारी नागेंद्र प्रताप तोमर , बुलंदशहर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राघव, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ,नोएडा अध्यक्ष चमन अवाना के नेतृत्व में अधिवेशन संपूर्ण हुआ व  प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश रॉय , संभाग के प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह राणा व विभाग प्रभारी प्रमोद  के नेतृत्व में लगातार जिला गौतमबुद्धनगर  व प्रदेश के नेतृत्व में अनेकों कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा मैं कर रहे है।