BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

मंगलमय परिवार ने गुरुकुल में हवन किया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
मंगलमय परिवार ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने ईटा 1में महर्षि पाणिनि गुरुकुल में हवन किया। गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने रविकांत शास्त्री के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन पूर्ण कराया। कुलदीप शर्मा ने बताया कि गुरुकुल में बच्चों को वैदिक पद्धति के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। नरेश गुप्ता ने बताया कि मंगलमय परिवार के सदस्यों ने गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की शिक्षा हेतु
 सहयोग राशि भी भेंट की। महर्षि पाणिनि गुरुकुल संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा व संरक्षक वी पी निमानी ने मंगलमय परिवार का आभार व्यक्त किया व गुरुकुल को इसी प्रकार का सहयोग करते रहने का अनुरोध भी किया।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश अग्रवाल, ललित शर्मा, सौरभ बंसल, मोनू जेवर, पी पी मिश्रा, मुकुल गोयल, विनोद कसाना, सुरेश पचौरी, धनप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, नौरगं सिंह, गौरव उपाध्याय, ऋषि गोयल, अरुण गुप्ता, शरद त्यागी, राकेश शर्मा, विकास गर्ग व अन्य लोग उपस्थित रहे।