BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मानवता की मिशाल कायम: 98 एंटरटेनमेंट कंपनी के प्रोपराइटर हर्ष कुमार आर्य ने जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
98 एंटरटेनमेंट कंपनी के प्रोपराइटर हर्ष कुमार आर्य ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए और इस तरह की समाजसेवी कार्य आगे भी करते रहने का प्रण लिया। जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए  98 एंटरटेनमेंट कंपनी के प्रोपराइटर हर्ष कुमार आर्य ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर चकाचौंध से दूर रहना चाहिए और पर्यावरण के प्रति तथा समाज में जरूरतमंद लोगों को सहायता मुहैया कराना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इसी कड़ी में स्वयं उन्होंने खुद अपने जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया है। दीक्षा पब्लिक स्कूल सूरजपुर के चेयरमैन पंडित शिव कुमार आर्य ने समाजसेवी हर्ष कुमार आर्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वाकई समाज सेवा का अर्थ गरीब और बेसहारा जरूरतमंदों की मदद करना है। हर्ष आर्य ने अपने जन्मदिन पर गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठिठुरते हुए बचाया है, यह वाकई पुनीत कार्य है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीक्षा पब्लिक स्कूल की प्रबंधक अनीता आर्य, विद्या आर्य, डॉ दीक्षा आर्य एवं शिव कुमार आर्य उपस्थित रहे।