BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

स्वर्गीय प्रधान वेद राम सिंह आर्य ,मां विश्वंभरी देवी की याद में 51 हजार की राशि से कमरे का निर्माण कराया


भारतीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक मैनेजर बलवीर सिंह आर्य और प्रमुख समाज सेवी सुखबीर सिंह आर्य ने अपने पिताजी और माताजी स्वर्गीय प्रधान वेद राम सिंह ,मां विश्वंभरी देवी की याद में एक कमरे के निर्माण के लिए 51 हजार की राशि दी, जिसका  विधिवत पत्थर का उद्घाटन हुआ
विजन लाइव/दादरी
दादरी स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ, जिस के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी रहे व क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे। इस मौके पर सभी मैनेजमेंट के लोग व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने ओजस्वी संबोधन से और देश भक्ति जैसे कि रानी लक्ष्मीबाई के विषय में नृत्य किया और इसमें विभिन्न दान वीरों ने भी दान दिया। इस कड़ी में भारतीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक मैनेजर बलवीर सिंह आर्य और प्रमुख समाज सेवी सुखबीर सिंह आर्य ने अपने पिताजी और माताजी स्वर्गीय प्रधान वेद राम सिंह ,मां विश्वंभरी देवी की याद में एक कमरे के निर्माण के लिए 51 हजार की राशि दी, जिसका  विधिवत पत्थर का उद्घाटन हुआ। इस मौके मौके पर बलराज भाटी ने अपने पिताजी की याद में भी पत्थर लगवाया ।  इस मौके पर मास्टर लज्जाराम भाटी ,सुनील भाटी  जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, महेश भाटी,  ब्रह्मपाल नागर अच्छेजा, जयपाल सिंह,  हेमराज भगत जी, जगन हवलदार, जसवंत, दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर महावीर सिंह आर्य आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।