BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर का लाल खेलेगा:----किसान का बेटा खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 में खेलेगा

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 खेलेंगे सादोपुर गाँव के आकाश बैसोया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में बॉलीबॉल टीम में चयन होने पर ग्रामवासियों  मे काफी खुशी का माहौल है और आकाश के परिवार को लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। गांव के ही निवासी समाजवादी पार्टी प्रवक्ता रोहित मत्ते भैया ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रायल 23-12-2022 को कानपुर रामलीला मैदान में आयोजीत हुआ, जिसमे 14 बच्चों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कैंप के लिए चुना गया जिसका कैंप शिवाजी पार्क नैनी प्रयागराज में 17-01-2023 से 27-01 -2023 तक अयोजित किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 31/01/2023 से 11/02/2023 तक भोपाल (MP) में अयोजित होंगे।