BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बडी खबर-- भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव से पैर पीछे खींचा

 


बडी खबर-- गौतमबुद्धनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने  चुनाव से पैर पीछे खींचा

दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर चुनाव लडने का उनका कोई भी इरादा नही है। मीडिया में जो यह सब कुछ चल रहा है, दूर दूर तक इसमें कोई सच्चाई नही है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते पहली प्राथमिकता नगर निकाय चुनाव-2022 में जिले की दादरी, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जहंगीरपुर नगर निकायों में भाजपा का परचम लहराना है। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के अनुसार इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों की जा रही हैः विजय भाटी गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष

 


मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने चुनाव से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों की दुदुंभी बजने ही वाली है। नगर निकाय चुनाव तैयारियों की श्रंखला में दो दिन पहले ही आरक्षण सूची जारी किए जाने के बाद चुनाव लडने वाले लोगों ने अपने समीकरण बिठाने शुरू कर दिए हैं। गौतमबुद्धनगर की बात करें तो यहां दादरी एक मात्र जिले की नगर पालिका है जब कि दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जहांगीरपुर नगर पंचायतें है। उत्तर प्रदेश के निकास विकास मंत्री एके शर्मा ने अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची में जिले की दादरी, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जंहागीरपुर नगर पंचायतों और नगर पालिका के लिए भी आरक्षण सूची जारी की है। इनमें दादरी और बिलासपुर पिछडा वर्ग, दनकौर अनुसूचित जाति, रबूपुरा महिला, जेवर पिछडा वर्ग और जहांगीरपुर महिला के लिए आरक्षित किए हैं। हालांकि जिले की इन सभी नगर निकायों के आरक्षण की सूची जारी किए जाने के बाद आरक्षण पर सवाल भी पैदा हो रहे हैं। चुनाव लडने वाले लोग इस बात पर आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं कि जिले की सभी नगर निकायों पर आरक्षण तय नही हो सकता है। नियमानुसार एकाध सीट अनारक्षित भी रहनी चाहिए किंतु यहां सभी नगर निकायों को आरक्षण की श्रेणी में रखा गया हैं। यहां बात दादरी नगर पालिका की करेंं तो गीता पंडित दूसरी बार नगर पालिका की चेयरमैन है। यह सीट पिछली दो बार से सामान्य वर्ग यानी अनारक्षित रहती चली रही हैं।




इस बार पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से यहां के समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। भाजपा से ही यहां टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी हैं। जिला भाजपा सूचों के अनुसार करीब 10 लोग टिकट के दावेदारों में हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी का नाम भी तेजी से चर्चा में चल रहा हैं। मीडिया में खबर उड रही हैं कि गौतमबुद्धनगर के भाजपा जिलायक्ष विजय भाटी इस बार दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव लडेंगे और टिकट मांगने वालों की सूची में उनका भी नाम शामिल है। ’’विजन लाइव’’ डिजिटल मीडिया ने इस दावे की सच्चाई जानने के लिए गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष विजय भाटी से बातें की तो उन्होंने साफ इंकार दिया है। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने ’’विजन लाइव’’ को बताया कि दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर चुनाव लडने का उनका कोई भी इरादा नही है। मीडिया में जो यह सब कुछ चल रहा है, दूर दूर तक इसमें कोई सच्चाई नही है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते पहली प्राथमिकता नगर निकाय चुनाव-2022 में जिले की दादरी, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जहंगीरपुर नगर निकायों में भाजपा का परचम लहराना है। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के अनुसार इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों की जा रही है।

सुनील भाटी ने भी की, दावेदारी

दादरी नगर पालिका चुनाव में इस बार मुकाबाला बेहद रोचक होगा। अनारक्षित से एक दशक बाद यह सीट इस बार पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। भाजपा की बात करें तो यहां पर टिकट की चाह रखने वालों की लोगों की संख्या में दर्जनों में पहुंच चुकी हैं। नगर पालिका चुनाव के लिए इस बार सुनील भाटी ने भी दावेदारी पेश की है। दादरी क्षेत्र के कटेहरा गांव निवासी सुनील भाटी पुराने भाजपाई रहे हैं।




फिलहाल सुनील भाटी गौतमबुद्धनगर भाजपा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा लघु प्रकोष्ठ, प्रदेश संयोजक रचनात्मक प्रकोष्ठ भाजयुमो रह चुके हैं। साथ ही वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2007 तक सुनील भाटी गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।