BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर का चुनाव संपन्न

विजन लाइव/ सूरजपुर 
आर्य प्रतिनिधि सभा गौतम नगर की वार्षिक आम सभा की विशेष निर्वाचन बैठक जिला मुख्यालय आर्य समाज सूरजपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत वर्तमान कार्यकारिणी के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए   1 साल के लिए सेवा कार्यकाल का विस्तार प्रदान किया गया। महेंद्र आर्य  बंबावड़ को अध्यक्ष पंडित मूलचंद शर्मा  सूरजपुर को मंत्री तथा आर्य सागर खारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। पुनः नवनियुक्त कार्यकारिणी को भविष्य में आर्य समाज के संगठन के विस्तार आर्य समाज के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा वेद के प्रचार प्रसार को लेकर विशेष भूमिका दायित्व सौंपा गया। उपस्थित सभी आर्य जनों ने  तन मन धन से सहयोग का प्रण लिया। आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम नगर के ग्राम- ग्राम में आर्य समाज की स्थापना व सदस्यता अभियान चलाएगी। इस अवसर पर पंडित महेंद्र आर्य मांगेराम आर्य शिवकुमार आर्य बलबीर आर्य देव मुनि जी मास्टर प्रताप आर्य जयप्रकाश आर्य बिजेंदर आर्य वीरेश भाटी धर्मवीर प्रधान यशपाल आर्य रोहतास आर्य राजेंद्र आर्य आचार्य दुष्यंत लीलू आर्य मुकेश एडवोकेट पंडित धर्मवीर शर्मा चरण सिंह आर्य दिवाकर आर्य भूदेव आर्य सहित सैकड़ों आर्य जन उपस्थित रहे।