BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला सहमीडिया प्रभारी मेज़र नागर के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल खेकड़ा में टोल नाके पर रोका गया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला सहमीडिया प्रभारी मेज़र नागर के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल खेकड़ा में टोल नाके पर रोका गया। और साथ मे टोलकर्मी ने अभद्र व्यवहार किया और इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं सहित जिला अध्यक्ष बागपत नरेश पाल सिंह ने टोल पर जा कर टोल नाके पर पहुंच हंगामा किया और अपने साथी मेज़र नागर की गाड़ी को निकलवाया गया। और टोलकर्मी ने माफी मांगी और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने टोल नाके पर नाके के प्रबंधक को हिदायत दी कि किसी भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ना रोका जाये। जिसमें जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह जिला सचिव बिरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार जिला प्रवक्ता जिला महिला अध्यक्ष अंशुचिकार, सत्य पाल सिंह जिला महामंत्री, सुधीर धामा ब्लॉक अध्यक्ष, बिनोद पंवार ग्राम अध्यक्ष नांगल आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।