BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में बंद एनटीपीसी के पीड़ित किसानों से मुलाकात करने पहुंचे

>
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में बंद एनटीपीसी के पीड़ित किसानों से मुलाकात करने पहुंचे, कारागार प्रशासन द्वारा मुलाकात से इनकार किया गया तो सभी पदाधिकारियों व  कार्यकर्तागण वहीं धरने बैठ गए। अंत में कारागार अधीक्षक ने किसानों से मुलाकात कराई और  किसानों से मिलकर उनका हालचाल जाना।  किसानों की रिहाई के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हर संघर्ष के लिए तैयार है। 
>

कारागार में मुलाकात करते समय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जीवन सिंह, प्रदेश संरक्षक रामकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव दया प्रधान ,रणवीर सिंह अवाना, एनसीआर अध्यक्ष विभोर शर्मा ,जिला अध्यक्ष महेंद्र मुखिया, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्यामवीर नागर, किसान सेवक दिनेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मेजर नागर नवादा,सदर तहसील अध्यक्ष बिजेंद्र नागर और धीरज प्रमुख, रणवीर शर्मा, देवेंद्र नागर, धनेश प्रधान,बॉबी नागर ,सोमेश भारद्वाज, गिरीश शर्मा , देवेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।