BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गौवर्धन पर्व मनाने के लिए पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे

 

>
>

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गौवर्धन पर्व मनाने के लिए पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे

स्वर्णनगरी ग्र्रेटर नोएडा में 31 फुट बडी बाबा गौवर्धन महाराज की प्रतिमा बना कर पूजा अर्चना की गई

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’ग्रेटर नोएडा

पंच दिवसीय पर्व दीपावली की श्रंखला में गौवर्धन का त्यौहार बुधवार आज 26 अक्टूबर-2022 को मनाया जा रहा है। गोबर से गौवर्धन बाबा की  आकृति बना कर पूजा की गई और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में गौवर्धन पर्व के मौके पर अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। अन्नकूट प्रसाद में कढी बाजरा, पूडी और सब्जी लोगों ने छक कर खाया। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हमेशा की तरह इस बार भी गौवर्धन पर्व मनाने के लिए अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे और वहां पर पूजा अर्चना कर परिवार और गांव के लोगों के बीच गौवर्धन पर्व मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने वैदपुरा गांव पहूंच कर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का स्वागत किया और गौवर्धन पूजा में सम्मलित हुए। वैदपुरा गांव निवासी कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष हेमचंद नागर भी अपने समर्थकों के साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का स्वागत करने के लिए पहुंचे और गौवर्धन पूजा कराई।

>
>

वहीं श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा द्वारा गतवर्षो की भाँति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा पर्व स्वर्ण नगरी में धूमधाम से मनाया  गया। ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन महाराज का विराट स्वरूप गाय के गोबर से बनाकर उसे सजाया गया। समिति के अधिकतर सदस्य सपरिवार उपस्थित होकर एकसाथ ही पूजा करते है। सौरभ बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में बरसाना ग्रुप दिल्ली के कलाकारों द्वारा श्याम भजन सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी। उसके उपरांत सभी ने गोवर्धन महाराज जी का पूजन किया अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन महाराज जी का विराट भव्य स्वरुप आकर्षण का केंद्र रहा।


श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि हमेशा की तरह इस वर्ष भी स्वर्णनगरी सेक्टर में गौवर्धन पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया। 31 फुट बडी बाबा गौवर्धन महाराज की प्रतिमा बना कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर समिति के मनोज गर्ग,विजय अग्रवाल,अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल,नवीन जिंदल,पीयूष गोयल,सर्वेश अग्रवाल,पवन बंसल, अतुल जिंदल,कपिल गुप्ता,राकेश सिंघल,प्रवीण गर्ग, राकेश अग्रवाल,बीबी गुप्ता, गिरीश जिंदल, देवराज बंसल,अमित गोयल,सुरेंद्र अग्रवाल आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।