BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

तुगलपुर गांव में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान के निवास पर एक बैठक में बेमौसम बरसात से बर्बाद हुई फसल के मुद्दे पर मंथन किया गया

>
>

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा तत्काल दिया जाना चाहिए: चौधरी भगत सिंह प्रधान 
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा तत्काल दिए जाने को लेकर तुगलपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन  अराजनैतिक  (टिकैत)  की बैठक संपन्न 


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ( टिकैत)के गौतमबुद्धनगर सदर तहसील अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह प्रधान ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसान की धान, ज्वार, बाजरा और मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। इससे किसान दुखी और भारी सदमे में है। उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि किसान की बर्बाद हो चुकी फसल का आकलन कर आर्थिक मदद और मुआवजा दिया जाना चाहिए। तुगलपुर गांव में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान के निवास पर एक बैठक में बेमौसम बरसात से बर्बाद हुई फसल के मुद्दे पर मंथन किया गया। तहसील अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह प्रधान ने "विजन लाइव" को बताया कि 1 सप्ताह पहले हुई बेमौसम बारिश से फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई थी और रही सही कसर अब 4 दिन से लगातार हो रही बारिश ने पूरी कर दी है। बेमौसम बारिश की वजह से किसान पूरी तरह से चौपट हो गया है। किसान की धान ज्वार मक्का और बाजरा की फसल बारिश से पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा गौतमबुद्धनगर में भी किसान की फसल की बर्बादी की तस्वीर खुलेआम देखी जा सकती है। इससे किसान खून के आंसू रोने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही छोटे किसान जो कि कर्ज लेकर खाद बीज और पानी से फसल को जहां तक लाए, फसल बर्बाद हो गई है तो आत्महत्या तक करने को किसान मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में चिंतन मनन और मंथन किया गया है कि बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा तत्काल दिया जाना चाहिए। 
>
>


उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (टिकैत) द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर 0 पॉइंट पर की जाने वाली 10 अक्टूबर-2022 की महापंचायत को 14 अक्टूबर-2022 में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। संपन्न होने वाली महापंचायत में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का तत्काल मुआवजा और आर्थिक सहायता किसान को तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इस इस मौके पर बैठक में चौधरी भगत सिंह प्रधान, भरत सिंह प्रधान गुलावली, राजेंद्र प्रधान गुलावली, मनोज चौधरी, राजवीर प्रधान, चौधरी रणबीर प्रधान, चौधरी धीरज प्रधान , श्रीमती रामकली देवी प्रधान, प्रमोद पायलट, संजय सिंह प्रधान आदि किसान उपस्थित रहे।