BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत नंगला फसे- 2, नोएडा मे संपन्न

>
>
विजन लाइव/ गौतमबुद्धनगर
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की आज पंचायत गांव नगला फसे 2 नोएडा मे भूपेंद्र शर्मा के आवास पर आयोजित की गयी। जिसमे ग्राम की मूलभूत समस्याओं  और जल्दी यमुना प्राधिकरण पर एक बड़े आंदोलन की तैयारी के लिए एक रूपरेखा तैयार की गयी । 
बैठक की अध्यक्षता चौधरी केशराम  ने की, संचालन दिनेश शर्मा  ने किया। पंचायत में धर्मेंद्र भाटी को जिला सचिव नोएडा ,भूपेंद्र शर्मा महानगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस दौरान मौके पर  राष्ट्रीय  कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह कनारसी, प्रदेश सचिव दया प्रधान, प्रदेश सचिव प्रदेश रणवीर अवाना, प्रदेश संरक्षक मंत्री रामवतार शर्मा, एनसीआर अध्यक्ष विभोर शर्मा, जिला अध्यक्ष महेंद्र मुखिया, बोबी नागर किसान सेवक, सोमेश भारद्वाज किसान सेवक, जिला सचिव जयकिशन नागर, मेजर नागर जिला मीडिया प्रभारी, सत्ते नागर तहसील अध्यक्ष,मनीष नागर ग्राम अध्यक्ष दनकौर, देवेंद्र शर्मा ग्राम अध्यक्ष, डॉ. ओमप्रकाश राजपुर, जग्गी राजपुर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।