BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल की अध्यापिकाएं और बच्चे दुर्गध से हुए बीमार

 

>

 

>

 कासना जिम्स हॉस्पिटल में बीमार अध्यापिकाओं की हालत नाजुक बनी

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

दनकौर कसबा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल की अध्यापिकाएं और बच्चे उठ रही दुर्गध से बीमार हो गए हैं। इन बीमार अध्यापिकाएं और बच्चों को पहले दनकौर के प्राथमिक चिकित्सालय ले जा गया। प्राथमिक चिकित्सालय ने इन्हें कासना स्थित राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान में ले जाया गया है जहां हालत नाजुक बनी हुई है। विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल, दनकौर प्रबंधक दिनेश्वर दयाल ने ’’विजन लाइव’’ को बताया कि गुरूवार को जैसी स्कूल में सुबह अध्यापिकाओं और बच्चे आने शुरू हुए पहले से ही तेज दुर्गंध उठ रही थी। इस दुर्गंध से अध्यापिकाआंें और बच्चों का जीना दुश्वार हो गया। 

>
>
>
>

उन्होंने बताया कि पहले दनकौर स्थित प्रार्थमिक स्वस्थ्य केंद्र में 2 अध्यापिकाएं और 4 बच्चे को ले जाया गया। इनमंें बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को ले गए कि हम इनका इलाज करा लेंगे। जब कि 2 अध्यापिकाओं की स्थिति ज्यादा खराब थी। स्थिति गंभीर होने और सुधार होने के कारण दोनो अध्यापिकाओं को राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान जानी जिम्स हॉस्पिटल कसना के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। फिहाल दोनो अध्यापिकाओं का इलाज जिम्स हॉस्पिटल में चल रहा है और स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।