BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारत के विकास में हिंदी का महत्व पूर्ण योगदान


हिंदी दिवस पर शिक्षिका गीता भाटी की कलम से विशेष
अपने वतन की सबसे प्यारी भाषा, हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा, हिंदी दिवस की सभी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के विकास में हिंदी का महत्व पूर्ण योगदान है।  हिंदी के महत्व को हम सब को समझना होगा, हिंदी हम सभी भारत वासियों के लिए एक अभिमान है! विविधताओं से भरे इस देश में भाषाओं की फुलवारी है इनमें हम सभी को सबसे प्यारी हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है। हिंदी दिवस हमारे सांस्कृतिक जड़ों को फिर से देखने और अपनी समृद्ध दाता का जश्न मनाने का दिन है, हिंदी हमारी मातृभाषा है, हम सभी को इसका आदर और उसका मूल्य समझना चाहिए। हर वर्ष हिंदी के महत्व पर जोर देने के लिए हर पीढ़ी के बीच बढ़ावा देने के लिए यह मनाया जाता है, हिंदी को आगे बढ़ाना होगा व उन्नति की राह की तरफ ले जाना होगा। हमारे हिंदुस्तान की शान हिंदी है,  और हम सभी हिंदुस्तानियों की  पहचान हिंदी है।  हमें अपनी हर पीढ़ी को हिंदी मातृभाषा का महत्व समझाना होगा और अपनी पीढ़ियों को हिंदी से जोड़ना होगा! हिंदी  हर नागरिक की शान है, इसका सम्मान करना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है ! हम सभी को मिलकर अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी का सम्मान अपने दिलों में हमेशा के लिए संजोकर रखना है।

                गीता भाटी( राज्य अध्यापक पुरस्कृत 2019) 
बेसिक शिक्षा विभाग, गौतमबुद्धनगर ( उत्तर प्रदेश )