BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है भारत सरकार के संस्कति मंत्रालय द्वारा : श्रीमती मंजू नागर

 

>

आइए जानते हैं इस अभियान के बारे में समृद्धि नागर फाउंडेशन की चेयरमैन व कारपोरेट समूह से जुडी श्रीमती मंजू नागर बता रही हैं

>

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

देशभर में अभी सड़क किनारे सजावट से लेकर लोगों के घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों तक पर तिरंगे की धूम है। आप जहां निकलें हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है। हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है। देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। 

>

>

आइए जानते हैं इस अभियान के बारे में समृद्धि नागर फाउंडेशन की चेयरमैन व कारपोरेट समूह से जुडी श्रीमती मंजू नागर बता रही हैं। सोशयिल एक्टिविस्ट व समृद्धि नागर फाउंडेशन की चेयरमैन श्रीमती मंजू नागर ने बताया कि आखिर क्या है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान का मकसद? आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। बीते 22 जुलाई को खुद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने लिखा, इस साल, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त 2022 तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा है। सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। लाखों लोग अभी से अपने घरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि में तिरंगा लगाने की शुरुआत कर चुके हैं। 

>

>

सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं अभियान में हिस्सा। हर घर तिरंगा अभियान में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट भी शुरू की है। यहां आप तिरंगे की फोटो शेयर कर सकते हैं। अभियान में भागीदारी का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर आप बाहर जाकर तिरंगा लाने में असमर्थ हैं तो पोस्ट ऑफिस के माध्यम से तिरंगा पहुंचाने की भी व्यवस्था है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तिरंगा खरीद सकते हैं। इसके लिए अपना पता, झंडों की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। झंडे की कीमत 25 रुपये होगी और कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा। ध्यान रखें कि ऑर्डर होने के बाद इसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा। सभी डाकघर स्वतंत्रता दिवस से पहले छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे।  उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का असर अभी से दिखने लगा है।