BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आइए अलग अलग तस्वीरों के साथ अलग अलग रंग में किस तरह उल्लास दिखाई दिया,तिरंगा अभियान यानी आजादी के अमृत महोत्सव का नीचे एक नजर डालते हैः-

 

>

>
>


आइए अलग अलग तस्वीरों के साथ अलग अलग रंग में किस तरह उल्लास दिखाई दिया,तिरंगा अभियान यानी आजादी के अमृत महोत्सव का नीचे एक नजर डालते हैः-

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा अभियान में 13 अगस्त-2022 को विभिन्न स्थानों पर तिरंगे लिए हुए रैली निकाली और मार्च किया। साथ ही लोग आजादी तरानों पर लोग झूम उठे। आइए अलग अलग तस्वीरों के साथ अलग अलग रंग में किस तरह उल्लास दिखाई दिया,तिरंगा अभियान यानी आजादी के अमृत महोत्सव का नीचे एक नजर डालते हैः-

>
>

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

13 अगस्त, ग्रेनो,  रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगाँठ पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्लब के सदस्यों को झंडे भेंट किये गये। क्लब अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पूरा देश आजादी की 75 वी वर्षगाँठ बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी क्रम में क्लब द्वारा सदस्यों को घरों में लगाने के लिये झंडे भेंट किये गये। क्लब सदस्यों ने अल्फा 1 में मेट्रो स्टेशन के नीचे एकत्र हो आजादी का अमृत महोत्सव मनाया व सभी अपने अपने झंडे को घर पर लगाने के लिये साथ ले गये। इस अवसर पर स0 मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, एमपी सिंह, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, प्रवीण गर्ग, सुशील भाटी एडवोकेट, जितेंद्र चौहान, अमित राठी, प्रीति अग्रवाल, अतुल जैन, शैलेश वार्ष्णेय, अजित सिंह, शिवकुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनोज नागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

>



>

ढ़ोल नगाड़ों और स्कूटी के साथ तिरंगा यात्रा

आज़ादी अमृतमहोत्सव के अन्तर्गत  हुआ भव्य रैली का आयोजन, पूरे जोश और उत्साह के साथ आज सभी बच्चों राजकीय हाईस्कूल सलेमपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर गुर्जर के बच्चों, समस्त स्टॉफ, अभिभावकों और ग्रामवासियों ने मिलकर पूरे गाँव में स्कूटी,साइकिल, ट्रैक्टर रैली,ढोल नगाड़ों के साथ निकाली l सभी बच्चों ने योगाभ्यास व अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये देश भक्ति की भावना प्रचार - प्रसार किया, पूरे गाँव देश के वीर शहीदों के नारे लगाये गए,जय - हिन्द।! जय - भारत !!


>

>

समसपुर ग्राम में प्रभात फेरी तिरंगा व रैली निकाली। तिरंगा रैली में गांव के महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय समसपुर के छात्रों में समसपुर ग्राम में प्रभात फेरी तिरंगा व रैली निकाली। तिरंगा रैली में गांव के महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया रैली के उपरांत विद्यालय मे  प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, झंडा गीत एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। और सभी के साथ निपुण भारत मिशन पर चर्चा की गई जिसमें निपुण लक्ष्यों के बारे में सभी को जानकारी दी गई एवं बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनका सहयोग करने की अपील की गई।

  

>

>


खाद्य विभाग व व्यापारियों ने निकाली तिरंगा रैली

75वाँ आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग व व्यापारियों ने मिलकर गामा 2 मार्केट ग्रेटर नॉएडा में तिरंगा रैली निकाली। खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों को तिरंगा अभियान के लिये जागरूक किया गया ।  रैली में श्री अक्षय गोयल (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी) , आर. पी. गुप्ता (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) गौतम बुद्ध नगर , सत्यप्रकाश अग्रवाल , मुकुल गोयल , मनीष अग्रवाल , शुभम गोयल , राजेश वार्ष्णेय ,सौरभ बंसल , महेश शर्मा, ललित अग्रवाल, अमित राथी , विनोद कसाना, हिमांशु अग्रवाल , लक्ष्य अरोरा, मोहन अग्रवाल , अनिल पांडेय आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।

 

>

 

>

हर घर तिरंगा ,जय हिंद ॥ पूर्वांचल रॉयल सिटी में सम्मानित नागरिकों को झंडा सुपुर्द किया

75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे शहर वासी अमृत महोत्सव मना रहे है । इस अभियान में हमारे बुजुर्ग भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे है ।हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर झंडा पहुँचाया जा रहा है इसी कार्यक्रम के तहत आज पूर्वांचल रॉयल सिटी में सम्मानित नागरिकों को झंडा सुपुर्द किया । हर घर तिरंगा ,जय हिंद ॥